फेस्टिव सीजन से पहले Yamaha ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपनी दो प्रीमियम बाइक्स Yamaha R3 और MT-03 की कीमतों में भारी कटौती की है। ये कटौती हाल ही में लागू हुए GST रिफॉर्म्स की वजह से संभव हुई है।
दरअसल, सरकार ने 350cc से कम इंजन क्षमता वाली बाइक्स पर टैक्स को 28% से घटाकर 18% कर दिया है। इस बदलाव का सीधा असर बाइक की कीमतों पर पड़ा है। इसके चलते Yamaha की R3 और MT-03 दोनों मॉडल अब लगभग ₹20,000 तक सस्ती हो गई हैं।
Yamaha R3 और MT-03 की नई कीमतें
कंपनी ने नई कीमतों की घोषणा करते हुए बताया कि अब Yamaha R3 की कीमत ₹3.39 लाख और MT-03 की कीमत ₹3.30 लाख (एक्स-शोरूम) तय की गई है। इससे पहले जनवरी 2025 में भी Yamaha ने इन दोनों बाइक्स की कीमतों में ₹1.10 लाख तक की बड़ी कटौती की थी। यानी इस साल कंपनी ने दूसरी बार दाम घटाकर इन बाइक्स को और किफायती बना दिया है।
R3 और MT-03 दोनों ही मॉडल्स Yamaha के 300cc सेगमेंट में लोकप्रिय हैं और लंबे समय से राइडर्स के बीच पसंदीदा बने हुए हैं। अब कीमत कम होने से ये बाइक अपने सेगमेंट की सबसे वैल्यू-फॉर-मनी प्रीमियम बाइक्स में गिनी जाएंगी।
Yamaha R3 और MT-03: परफॉर्मेंस और फीचर्स में अब भी दमदार
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों बाइक्स में 321cc, लिक्विड-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 41.4 bhp की पावर और 29.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जो स्मूद और तेज़ राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।
सस्पेंशन के लिए इन बाइक्स में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनो-शॉक यूनिट दी गई है। साथ ही, डुअल-चैनल ABS फीचर के साथ ये बाइक्स सुरक्षा के लिहाज़ से भी काफी मजबूत हैं।
Yamaha R3 जहां एक फुल-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक है जो एरोडायनमिक डिज़ाइन और एग्रेसिव स्टांस के साथ आती है, वहीं MT-03 एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर है जो आरामदायक और अप राइट राइडिंग पोजिशन देती है। दोनों बाइक्स में 14 लीटर का फ्यूल टैंक है और इनकी टॉप स्पीड करीब 175 km/h तक जाती है।
कीमत में कटौती के बाद Yamaha R3 और MT-03 अब अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वियों जैसे Aprilia RS 457 और Tuono 457 के और करीब पहुंच गई हैं। पहले इनके ऊंचे दाम इन्हें कॉम्पिटिशन से थोड़ा ऊपर रखते थे, लेकिन अब कंपनी ने उन्हें बाजार में और प्रतिस्पर्धी बना दिया है।
फेस्टिव सीजन के दौरान नई कीमतों से Yamaha को बिक्री में अच्छी बढ़त मिलने की उम्मीद है। कंपनी पहले से ही युवाओं और परफॉर्मेंस बाइक पसंद करने वालों के बीच मजबूत ब्रांड इमेज रखती है। अब जब इन बाइक्स की कीमतें घट गई हैं, तो R3 और MT-03 एक बार फिर कई राइडर्स की विशलिस्ट में लौट आई हैं।
Yamaha ने बताया कि यह कदम GST 2.0 के प्रभावी होने के तुरंत बाद उठाया गया है ताकि ग्राहकों को कम टैक्स का सीधा फायदा मिल सके।
ये भी पढ़ें- सिर्फ ₹1.22 लाख में लॉन्च हुआ Aprilia SR-GP Replica 175: MotoGP स्टाइल और स्मार्ट फीचर्स के साथ
FAQs
Yamaha R3 और MT-03 की नई कीमत क्या है?
Ans: Yamaha R3 अब ₹3.39 लाख और MT-03 ₹3.30 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।
Yamaha बाइक्स की कीमत में कितनी कमी आई है?
Ans: दोनों मॉडलों पर करीब ₹20,000 की कटौती की गई है, जो GST रिफॉर्म्स का नतीजा है।
Yamaha R3 और MT-03 में क्या इंजन मिलता है?
Ans: दोनों बाइक्स में 321cc लिक्विड-कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन है, जो 41.4bhp और 29.6Nm टॉर्क देता है।