Site icon News Gatha

Tata Motors ने सितंबर 2025 में तोड़ा सभी रिकॉर्ड, सेल्स में 47% उछाल और भारत की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमेकर बनी

Tata Motors Sales 60,097 units in September 2025
Tata Motors Sales 60,907 units in September 2025 Sets a New record

TATA Motors Sales: भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सितंबर 2025 ऐतिहासिक साबित हुआ है। Tata Motors ने इस महीने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने कुल 60,907 यूनिट्स बेचे (जिसमें 59,667 घरेलू बिक्री और 1,240 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है)। यह पिछले साल सितंबर 2024 में बिके 41,313 वाहनों की तुलना में 47.4% की जबरदस्त बढ़ोतरी है।

Mahindra और Hyundai को पछाड़ा

Vahan डेटा के मुताबिक़ Tata Motors अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमेकर बन गई है।

यह आंकड़ा बताता है कि कंपनी ने महिंद्रा और ह्युंडई दोनों को पीछे छोड़ दिया है।

एक्सपोर्ट में 396% उछाल

जहाँ घरेलू बाज़ार में Tata ने धूम मचाई, वहीं निर्यात (Exports) में भी कंपनी ने इतिहास रचा। सितंबर 2025 में कंपनी ने 1,240 यूनिट्स का निर्यात किया, जो पिछले साल सितंबर में सिर्फ़ 250 यूनिट्स था। यानी 396% की वृद्धि

Tata Motors climbs to No. 2 spot in September sales

EV और CNG ने दिखाया दम

Tata Motors की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेल्स ने भी नया रिकॉर्ड बनाया।

सिर्फ EV ही नहीं, कंपनी के CNG वाहनों ने भी रिकॉर्ड बनाया। दूसरी तिमाही (Q2FY25) में CNG व्हीकल्स की सेल्स 17,800 यूनिट्स से ज़्यादा रही, जो 105% की ग्रोथ है।

सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल

क्या कहा कंपनी ने?

Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने कहा:

“GST 2.0 लागू होने और त्योहारों की मांग ने सितंबर 2025 को इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक बना दिया। Tata Motors के लिए यह माह मील का पत्थर साबित हुआ, जहाँ हमने रिकॉर्ड सेल्स दर्ज कीं। EV और CNG पोर्टफोलियो की शानदार परफॉर्मेंस ने हमारी ग्रोथ को नई ऊंचाई दी है।”

आगे की राह

विशेषज्ञों का कहना है कि Tata Motors का यह प्रदर्शन कंपनी को आने वाले महीनों में और मज़बूती देगा। उत्सव सीज़न और GST 2.0 जैसे कारक आने वाले समय में भी मांग को बढ़ा सकते हैं। अगर यही रफ्तार रही, तो कंपनी मारुति सुज़ुकी जैसे मार्केट लीडर को भी चुनौती दे सकती है।

ये भी पढ़ें- Tata Tiago अब और सस्ती! GST कटौती से ₹75,390 तक सस्ता हुआ टाटा का सबसे बजट-फ्रेंडली हैचबैक

Exit mobile version