Mahindra SUVs Price Cut: फेस्टिव सीज़न से पहले SUV खरीदने का मन बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने ऐलान किया है कि 6 सितंबर 2025 से अपनी पूरी ICE SUV लाइनअप पर GST 2.0 का पूरा टैक्स फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।
दरअसल, 56वें GST काउंसिल मीटिंग में केंद्र सरकार ने Next-Gen GST Reforms की घोषणा करते हुए, SUV पर टैक्स स्ट्रक्चर कम किया गया है। पहले SUV पर कुल टैक्स दर 48% थी, जो अब घटकर 40% रह गई है। यही वजह है कि बोलेरो से लेकर XUV700 तक की कीमतों में अब ₹1.56 लाख तक की कटौती हो गई है।
कितना मिलेगा फायदा?
महिंद्रा ने साफ कर दिया है कि GST 2.0 का पूरा फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुँचाया जाएगा। इसका मतलब है कि अब बोलेरो, स्कॉर्पियो-N, थार और XUV700 पहले से ज्यादा किफायती दामों में उपलब्ध होंगी।
मॉडल-वाइज प्राइस कट (Ex-Showroom)
मॉडल | कीमत हुई कम (₹) |
---|---|
बोलेरो/नियो | 1.27 लाख तक |
XUV 3XO (पेट्रोल) | 1.40 लाख तक |
XUV 3XO (डीज़ल) | 1.56 लाख तक |
थार 2WD (डीज़ल) | 1.35 लाख तक |
थार 4WD (डीज़ल) | 1.01 लाख तक |
स्कॉर्पियो क्लासिक | 1.01 लाख तक |
स्कॉर्पियो-N | 1.45 लाख तक |
थार रॉक्स | 1.33 लाख तक |
XUV700 | 1.43 लाख तक |
क्यों हुई एसयूवी सस्ती?
- पहले महिंद्रा की कई SUVs पर 48% तक टैक्स लगता था।
- GST और सेस घटने के बाद अब यह 40% रह गया है।
- कुछ मॉडल्स पर 31% टैक्स था, जो अब 18% कर दिया गया है।
- महिंद्रा ने कहा है कि पूरा टैक्स फायदा सीधे ग्राहकों को मिलेगा।
कंपनी का बयान
महिंद्रा का कहना है कि यह कदम ग्राहकों को बेहतर वैल्यू देगा और आने वाले फेस्टिव सीज़न में SUV की बिक्री को और तेजी मिलेगी।
कंपनी ने यह भी कहा कि, “हम चाहते हैं कि ग्राहक फेस्टिव सीज़न की शुरुआत से ही किफायती कीमत पर अपनी पसंदीदा Mahindra SUV खरीद सकें। यही वजह है कि हमने GST 2.0 का फायदा पहले से लागू कर दिया है।”
निष्कर्ष
अगर आप Mahindra बोलेरो, स्कॉर्पियो, थार या XUV700 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सबसे सही समय है। अब ये SUVs पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव प्राइस पर मिल रही हैं और फेस्टिव सीज़न में इनकी डिमांड और भी बढ़ने की संभावना है।
Also Read:
Hyundai Creta Electric के नए वेरिएंट्स लॉन्च – अब मिलेगी 510 Km की दमदार रेंज
Maruti Suzuki Victoris: दमदार इंजन, 5-स्टार सेफ्टी और लग्ज़री फीचर्स के साथ नई मिड-साइज़ SUV